logo

लोक जन विकास मोर्चा ने 21 सूत्री मांगों को लेकर राजभवन के समक्ष दिया एकदिवसीय धरना

dda.jpg

रांची
लोक जन विकास मोर्चा ने शुक्रवार को अपनी 21 सूत्री मांगों को लेकर राजभवन के समक्ष एकदिवसीय धरना दिया। यह धरना पार्टी के महानगर अध्यक्ष चंदन पाहन की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। इस अवसर पर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष भुवनेश्वर लोहरा भी मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि देश एवं राज्य स्तर की 21 सूत्री मांगों को लेकर यह आंदोलन किया गया है। पार्टी ने जनकल्याण से जुड़े मुद्दों के साथ-साथ सामाजिक, धार्मिक, आर्थिक और नियोजन नीतियों से संबंधित मांगें रखी हैं।


महानगर अध्यक्ष चंदन पाहन ने बताया कि पार्टी की 21 सूत्री मांगों में प्रमुख रूप से शामिल हैं:
•    आदिवासियों के लिए सरना कोड लागू किया जाए।
•    रोजगार और मौलिक अधिकार सुनिश्चित किए जाएं।
•    बच्चों को समान शिक्षा मिले—‘एक बोर्ड, एक शिक्षा’ प्रणाली लागू हो।
•    बाल श्रम को समाप्त किया जाए।
•    बुनकरों, दस्तकारों, हुनरमंदों और उद्यमियों को संरक्षित किया जाए।
•    देशभर में प्रखंड स्तर पर प्रेस क्लब का निर्माण हो।
•    सामाजिक संस्थाओं द्वारा सरकारी फंड से किए जा रहे कार्यों की जमीनी स्तर पर जांच हो।
•    कोयला मुख्यालय (हेड ऑफिस) झारखंड में स्थापित किया जाए।
•    कृषि उद्योग, पोल्ट्री, डेयरी, मछली पालन और पशुपालन को बढ़ावा दिया जाए।
•    किसानों को स्वयं सहायता समूह बनाकर सरकारी एवं बैंकिंग सुविधाओं का लाभ दिया जाए।
•    महिलाओं के कल्याण और उत्थान के लिए प्रभावी योजनाएँ लागू की जाएं।
•    खनिजों की नई दर और रॉयल्टी को पुनर्निर्धारित किया जाए।
•    शैक्षिक उन्नयन और तकनीकी शिक्षा को बढ़ावा दिया जाए।
•    झारखंड के 60% विस्थापितों और वंचितों को उनका मौलिक अधिकार दिया जाए।
•    देश और झारखंड के शहीद स्थलों को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जाए।
•    CNT और SPT एक्ट के उल्लंघन को रोका जाए।
•    HEC उद्योग संस्थान को पुनर्जीवित किया जाए।
इस अवसर पर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष भुवनेश्वर लोहरा, महानगर अध्यक्ष चंदन पाहन, बोकारो जिला अध्यक्ष उत्तम गोस्वामी, युवा मोर्चा के सदस्य सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Tags - Jharkhand News News Jharkhand Jharkhand।atest News News Jharkhand।ive Breaking।atest